मनोरंजन

Published: Mar 19, 2020 01:05 AM IST

मनोरंजनआलिया भट्ट-रणबीर कपूर का हुआ ब्रेकअप? यह है वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर तब से रिलेशनशिप में है जब से उन्होंने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शुटिंग शुरू की थी। वही दोनों के परिवार को भी कई मौकों पर एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है।

ऐसा लगता कि, आलिया अब कपूर परिवार का हिस्सा हैं। क्योंकि वह अक्सर मुंबई में नीतू कपूर और ऋषि कपूर से मिलने जाती हैं। इतना ही नही जब वे न्यू यॉर्क में रहते थे तब आलिया यहा भी उनसे मिलने गई थी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मास्त्र के रिलीज के बाद रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधने वाले है। हालांकि अब आलिया के जन्मदिन के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही है। बतादें कि आलिया का जन्मदिन 15 मार्च को था।

ओडिशाटीवी.इन के रिपोर्ट के अनुसार आलिया के जन्मदिन के मौके पर उनके रणबीर कपूर मौजूद नहीं थे। आलिया ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जन्मदिन के अवसर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने आलिया को शुभकामनाएं दी है। लेकिन रणबीर कपूर का कोई मैसेज या फोटो नजर नहीं आया है।

इस बीच एक तस्वीर वाइरल हुई है जिसमें रणबीर आलिया को और अर्जुन कपूर मलाइका को किस कर रहे है। इस तस्वीर को सबसे पहले उनकी दोस्त नताशा पूनावाला ने शेयर किया था।