मनोरंजन

Published: May 12, 2022 02:03 PM IST

Alia Bhatt Videoआलिया भट्ट का वीडियो हुआ वायरल, रणबीर कपूर को छोड़ विपिन कुमार साहू के साथ पैराग्लाइडिंग करती आई नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभी हाल ही में अभिनेता (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी की है। अब अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अदाकारा रणबीर कपूर के साथ नहीं बल्कि, विपिन कुमार साहू के साथ पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है। विपिन कुमार साहू वही है। जिनका साल 2019 में एक पैराग्लाइडिंग वीडियो जिसमें वो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे ‘लैंड करा दे’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसका लोगों ने खूब मीम बनाया था। विपिन कुमार साहू ने अब अपने उसी वीडियो को रिक्रिएट किया है। दरअसल, आलिया भट्ट और विपिन कुमार साहू पर्क चॉकलेट का एक साथ विज्ञापन कर रहे है। जिसका वीडियो विपिन कुमार साहू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते है कि डरे हुए विपिन कुमार साहू बड़ी जोर-जोर से चिल्ला रहे है कि चारों तरफ घना कोहरा है, मैं पागल था जो इसमें आ गया, भाई मुझे लंबी राइड नहीं करना है, 500 ज्यादा ले लो, लेकिन लैंड करा दो।

वहीं पीछे आलिया भी उनके साथ पैरग्लाइडिंग कर रही है। जिसके चेहरे पर थोड़ा भी डर नहीं है। अभिनेत्री पर्क चॉकलेट विपिन कुमार साहू को देती है। जिसको खाकर विपिन कुमार साहू भी डर को भूलकर चॉकलेट में गुम हो जाते है। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।  

अगर हम बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री अपने कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया और मौनी रॉय के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र देओल, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।