मनोरंजन

Published: Jul 01, 2020 02:44 PM IST

कार्ल रीनर निधन अमेरिकन एक्टर कार्ल रीनर का 98 साल की उम्र में हुआ निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई.पिछले कुछ दिनों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। इसी बीच लेजेंडरी अमेरिकन एक्टर कार्ल रीनर का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। कार्ल रीनर की असिसटेंट जूडी नैगी ने इस बात की जानकारी दी है। 

जूडी नैगी के बताया कि कैलिफ़ोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित घर में कार्ल रीनर का निधन हुआ। उनका निधन सोमवार की रात को हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर आ गयी। हर कोई कार्ल रीनर को श्रद्धांजलि दे रहे है।  

बता दे कि, कार्ल ने हॉलीवुड में फिल्मों से लेकर टीवी तक कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। कार्ल का पहला टीवी सीरियल यॉर शो ऑफ शोज था।इनमें इट्स अ मैड, मैड, मैड वर्ल्ड, हैप्पी एनिवर्सरी, टॉय स्टोरी 4, द मैजिस्टिक, Ocean’s 8, मैड वर्ल्ड, द रशियन्स ऑर कमिंग, द जर्क आदि शामिल हैं।इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। जिनमें Where’s Poppa?, ओह गॉड, ऑल ऑफ मी शामिल हैं।कार्ल रीनर एक एक्टर के अलावा  बेस्ट क्रिएटर, प्रोड्यूसर, राइटर, कॉमेडियन भी थे।