मनोरंजन

Published: May 24, 2020 12:12 PM IST

सेलिब्रिटीजब श्रीदेवी के कारण हुई थी अनिल और बोनी कपूर में लड़ाई, गुस्से में किया था यह काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके भाई फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का रिश्ता काफी अच्छा रहा है। इन दोनो के रिश्ते में कभी कोई खटास नही आई। लेकिन, एक बार इन दोनो भाई के रिश्ते में दरार आई थी। दरअसल, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के कारण अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच झगडा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान अनिल कपूर और बोनी कपूर में अनबन हो गयी थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर कर रहे थे। बोनी कपूर चाहते थे की इस फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आए। लेकिन, श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद श्रीदेवी ने फिल्म में काम करने के लिए ज्यादा फ़ीस की डिमांड की थी। श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख रूपये की मांग की। श्रीदेवी की मांग जानने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रूपये का ऑफर दे दिया।

हालांकि, जब इस बात की खबर अनिल कपूर को मिली तब वह बोनी कपूर से काफी नाराज हो गए थे। फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने भी अपने पैसे लगाए थे। जब उन्हें श्रीदेवी की फ़ीस के बारे में पता चला तब वह काफी गुस्सा हो गए थे। उनका कहना था कि वह किसी भी तरीके का फ़िजूल खर्च करना नही चाहते है।

बता दे कि उस समय श्रीदेवी की आर्थिक स्तिथि अच्छी नही थी। उसी दौरान उनकी माँ की तबियत भी काफी ख़राब थी। इसलिए श्रीदेवी ने ज्यादा फ़ीस की डिमांड की थी। जब इस बात की जानकारी बोनी कपूर को हुई तब उन्होंने श्रीदेवी की माँ के इलाज का खर्च उठाने का फैसला लिया। हालांकि जब इनसब की खबर अनिल कपूर को मिली तब उन्होंने गुस्से में फिल्म मिस्टर इंडिया छोड़ने का फैसला लिया।

अनिल कपूर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तब फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने अनिल कपूर से बातचीत कि और वह कुछ शर्तो के साथ फिल्मों में वापस लौटे। इसके बाद अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया की प्रोडक्शन का हिस्सा बनने से मना कर दिया।