मनोरंजन

Published: May 20, 2022 09:55 AM IST

Freedom Fighter Usha Mehta Biopicस्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक 'फ्रीडम रेडियो' के लिए अनुभव सिन्हा-केतन मेहता ने मिलाया हाथ, फिल्म को लेकर किया बड़ा ऐलान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: फिल्म निर्माता केतन मेहता (Filmmakers Ketan Mehta) और अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दोनों मिलकर एक  खास प्रोजेक्ट के लिए काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केतन और अनुभव  स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाने के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म का नाम ‘फ्रीडम रेडियो’ होगी। इस फिल्म का निर्देशन  केतन करेंगे, वहीं अनुभव इस दमदार फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक के बारे में बात  करते हुए केतन मेहता ने कहा- ‘इस बायोपिक पर काम करना उत्साह से भरपूर रहा है। हमने उनकी व्यक्तिगत डायरी के माध्यम से कई पहलुओं को जोड़ा है। उनकी उस डायरी से मुझे फिल्म को लेकर काफी मदत मिली।’

उषा मेहता के बारे में- 

उषा मेहता ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल 1942 में जब भारतीय छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी तभी उषा इसमें शामिल थी। इस दौरान उन्होंने एक  गुप्त रेडियो स्टेशन, सीक्रेट कांग्रेस रेडियो शुरू किया था। इसके जरिए स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता ने महात्मा गांधी और अन्य नेताओं के संदेश लोगों तक पहुंचाए।