मनोरंजन

Published: Oct 09, 2022 06:44 PM IST

Anupam Kherआगरा में फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' की शूटिंग के दौरान फैंस की भीड़ देख इमोशनल हुए अनुपम खेर, किया धन्यवाद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त है। ये उनकी 532वीं फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ (Kuch Khattaa Ho Jaay) है। अभिनेता इस फिल्म की शूटिंग आगरा में कर रहे हैं। अनुपम खेर अपने शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे ही थे कि उनके फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अभिनेता अपने फैंस की भीड़ को देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने अपने प्रति प्रशंसकों के दिल में प्यार को देखकर उनका धन्यवाद भी किया।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर वैनिटी वैन से उतरते नजर आ रहे हैं। वो अभी बाहर ही निकले थे कि भारी संख्या में उनके फैंस ने उन्हें आकर घेर लिया। अभिनेता भी अपने प्रशंसकों के अभिवादन में अपना हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर पिंक कलर का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आ रहे है। एक्टर कुर्ते के ऊपर क्रीम कलर का नेहरु जैकेट भी कैरी किए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सिर पर व्हाइट विग भी लगा रखा है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज आगरा के लोगों से बहुत प्यार मिला! एक कलाकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है। कुछ खट्टा हो जाए की शूटिंग में आज आगरा के अद्भुत लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार से मैं वास्तव में अभिभूत हूं! धन्यवाद मेरे प्यारो।खुश रहो!’ गौरतलब है कि अनुपम खेर की इस फिल्म से पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे है। जो इस फिल्म में अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।