मनोरंजन

Published: May 18, 2022 03:35 PM IST

Arjun Kapoor-Malaika Aroraअर्जुन कपूर घोड़ी चढ़ने को हैं तैयार, मलाइका अरोड़ा को बनाएंगे हमसफर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : फिल्म जगत (Film Industry) में शादियों (Weddings) का सीजन (Season) लगातार बना हुआ है। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ सात फेरे ली। उसके बाद रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कपल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इसी साल के अंत में शादी करने वाले है।

खबरों के मुताबिक इनकी शादी नवंबर, दिसंबर महीने में होगी। जिसमें सिर्फ इनके परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इनकी भी शादी काफी सिक्रेट तरीके से मुंबई में ही होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल अपनी शादी काफी सामान्य तरीके से करेंगे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी शादी रजिस्टर करने के बाद एक शानदार पार्टी का भी आयोजन करेंगे। जिसमें ये अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और चहेतों को इनवाइट करेंगे। ये कपल अपने शादी के ड्रेसों को भी एकदम सिंपल रखेंगे। जिसमें अभिनेत्री साड़ी और अभिनेता कुर्ता-पैजामा पहनेंगे। 

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे है। ये कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जा चुके है। इनके रिलेशनशिप की चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रहती है। 36 वर्षीय अर्जुन कपूर और 48 वर्षीय मलाइका अरोड़ा अब अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे है। हालांकि, अब तक इस पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।