मनोरंजन

Published: Apr 17, 2022 10:10 AM IST

Asha Bhosle son Anand Bhosle Newsआशा भोसले के बेटे आनंद की सेहत पहले से बेहतर, दिग्गज गायिका भी लौटी दुबई से मुंबई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया में खबर आई थी कि आशा भोसले (Asha Bhosle) के बेटे आनंद (Anand) को दुबई के एक अस्पताल के आईसीयू भर्ती कराया गया है। आनंद अचानक जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। जमीन पर गिरने के बाद आशा भोसले के बेटे को चोटें भी आई थी। इसी बीच आनंद भोसले की सेहत को लेकर एक और खबर सामने आई है। Etimes ने बताया कि उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है और वह जल्द ही मुंबई आएंगे।’ 

रिपोर्ट के अनुसार, ‘संयोग से आशा भोसले अपने बेटे के साथ उस समय दुबई में थीं। उन्हें भी अस्पताल में देखा गया। आनंद अब काफी बेहतर है। आशा भोसले मुंबई लौट आई हैं, साथ ही वह लगातार अपने बेटे से फोन पर संपर्क में है। 

एक सूत्र का कहना है कि यह घटना बहुत डरावनी थी, लेकिन अब आनंद ठीक होने के रास्ते पर है, जहां यह सुनिश्चित करने के लिए कि दोबारा ऐसा न हो, उसकी नियमित जांच की जाएगी। वह जल्द ठीक हो जाएंगे।