मनोरंजन

Published: Oct 26, 2021 12:13 PM IST

Tadap Teaser'तड़प' ट्रेलर रिलीज से पहले दमदार टीजर हुआ वायरल, सुनील शेट्टी के बेटे अहान का डेब्यू जल्द

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Tadap Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। 3 दिसंबर, 2021 को अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। फिल्म रिलीज में अब कुछ ही समय बचा हुआ है इससे पहले मेकर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। मेकर्स ने ‘तड़प’ का दमदार टीजर रिलीज किया है। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर का रिलीज होगा। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘तड़प’ ट्रेलर रिलीज की पुष्टि करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया है। 

तरण आदर्श ने लिखा कि, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का ट्रेलर कल [27 अक्टूबर 2021] रिलीज होगा… इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने रिलीज किया है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।‘ आप भी देखें ‘तड़प’ का दमदार टीजर- 

 

फिल्म ‘तड़प’ में अभिनेत्री तारा, अहान शेट्टी के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म में सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी जैसे चेहरे भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है।