मनोरंजन

Published: May 15, 2022 04:34 PM IST

Pallavi Deyबंगाली एक्ट्रेस ने की खुदखुशी, घर में फंदे से लटकी मिली लाश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बंगाली (Bengali) फेमस (Famous) एक्ट्रेस (Actress) पल्लवी डे (Pallavi Dey) की कोलकाता (Kolkata) के गरफा में उनके फ्लैट में उनकी लाश फंदे से लटकी मिली है। पुलिस के बताए अनुसार 20 वर्षीय अभिनेत्री ने सुसाइड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पल्लवी डे की लाश पंखे से लटकी मिली। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बांगुर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्ट्रेस के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे का कारण क्या है। पल्लवी डे की मौत से मनोरंजन जगत में शोक पसरा हुआ है। फैंस भी उनके निधन से काफी दुखी है। पल्लवी डे धारावाहिक शो ‘रेशम झांपी’ से लोगों में अपनी पहचान बनाई थी।

अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक शो ‘मोन माने ना’ में अपनी मुख्य भूमिका निभा रही थी। इस शो में उनके साथ सैम भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिका में हैं। पल्लवी डे के इस दुनिया को छोड़ जाने का दुख उनके फैंस में देखने को मिल रहा है। प्रशंसक उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे है।