मनोरंजन

Published: Mar 19, 2022 11:44 PM IST

Bharti Singh Photoshootभारती सिंह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : कॉमेडी क्वीन (Comedy Queen) भारती सिंह (Bharti Singh) के घर बहुत जल्द बच्चे (Baby) की किलकारी गूंजने (Howling) वाली है। वो अपने इस प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दिनों को खूब एन्जॉय कर रही है। उनका ये 8वां महीना चल रहा है। भारती सिंह ने अपना फोटोशूट करवाया है। उन्होंने अपने इस तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

अगर बात करें उनके पहनावे की तो वो डार्क गुलाबी कलर के ऑउटफिट में किसी परी से कम नहीं लग रही है। अभिनेत्री अपने चेहरे पर मेकअप भी की है और अपने बालों को खुला रखी है। उन्होंने अपने लुक को बखूबी तैयार किया है उनके इस तस्वीरों को देखकर उनके फैंस की आंखें चौड़ी हो गई है। उन्होंने अपने फोटोशूट में कई पोज दिए है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘आने वाले बेबी की मम्मी’ जबसे उन्होंने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है तबसे फैंस के लाइक्स की भीड़ लगी है।

उनके इस पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस पोस्ट को न केवल उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी पसंद कर रहे है और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इससे पहले वो होली के त्योहार पर अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आई थी। उस वक्त वो पिंक कलर के वनपीस में नजर आई थी।