मनोरंजन

Published: Feb 24, 2022 03:47 PM IST

Da-Bangg The Tour - Reloaded Showसलमान खान के द-बैंग टूर को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, बॉलीवुड सितारे डांस परफॉर्मेंस के लिए जाएंगे दुबई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) का ‘द-बैंग द टूर – रिलोडेड’ (The-Bang the Tour – Reloaded) शो (Show) का दर्शक (Audience) काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं एक्टर ने इससे जुड़ी एक खुश खबर का खुलासा किया है। उन्होंने अपने दर्शकों को अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट इस शो के पोस्टर के जरिए बताया की ‘द-बैंग द टूर – रिलोडेड’ कल (25 फरवरी) से शुरू हो रहा है। ये शो दुबई में होगा।

अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को ये भी जानकारी दी है, की इस शो के लिए दर्शक अब अपना टिकट बुक कर सकते है। इस शो का टिकट प्लेटिनमलिस्ट पर बुक होगा। ये शो शुक्रवार को रात 9 बजे चालू होगा और इस शो के लिए दर्शकों को रात 8 बजे से ही आना होगा। इस शो में कई स्टार्स शामिल है। जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, गुरु रंधावा, आयुष शर्मा, दिशा पटानी, मनीष पॉल, पूजा हेगड़े, कमाल खान और साईं मांजरेकर भी नजर आएंगे।

इस शो का आयोजन सोहेल खान की टीम सोहेल खान एंटरटेनमेंट कर रही है। सलमान खान ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘द-बैंग द टूर – रीलोडेड’ 25 फरवरी 2022 को एक्सपो 2020 दुबई में आ रहा है। अपने टिकट अभी बुक करें।’ इस खबर से दर्शक काफी खुश है। उनके इस पोस्ट को अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

वहीं अगर हम बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘किक 2’ में नजर आने वाले है। इसी के साथ उनकी कई और फिल्में है। जिसमें कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’, संजय दत्त के साथ ‘इंशाल्लाह’, अरबाज खान के साथ ‘दबंग 4’, पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘नो एंट्री 2’, नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ ‘बजरंगी भाईजान 2’ जैसे फिल्मों में सलमान खान अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।