मनोरंजन

Published: May 08, 2021 03:23 PM IST

Arrested‘बिग बॉस’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई में हुए गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर की पुष्टि पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट कर की है। इसमें उन्होंने बताया कि मुंबई के शिवाजी पार्क में हिंदुस्तानी भाऊ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस में इस पूरा मामले पर कारवाई करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ को अपने हिरासत में लिया है। हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में 12वी कक्षा के बच्चों कि परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ वह सरकार से यह भी अपील करते दिखें कि कोरोना वायरस के कारण स्थिती गंभीर बनी हुई है और इस वजह से बच्चों की स्कूल की फीस भी माफ कर देनी चाहिए। 

बता दें, हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का सोशल मीडिया अकाउंट उनके भड़काऊ पोस्ट के चलते निलंबित कर दिया था। उनका  अकाउंट निलंबित करवाने के पीछे लिखाक पुनीत शर्मा का हाथ था। देखें ये वीडियो- 

 

हिंदुस्तानी भाऊ शुरुआत से ही अपने वीडियोस को लेकर चर्चा में रहते थे। जहां वो देश और दुनिया की अलग-अलग घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। जहां एक ओर उनके वीडियो को कुछ लोग पसंद करते थे, तो वहीं उन्हें रिपोर्ट करने वाले भी कई लोग थे। विकास को शुरुआत से ही संजय दत्त का सबसे बड़ा फैन बताया जाता रहा है।  लेकिन उन्होंने कभी इस बात का कोई जिक्र खुद नहीं किया है।