मनोरंजन

Published: Oct 08, 2022 09:36 AM IST

Shehnaaz Gill News'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी, बोले- 'दीवाली से पहले हत्या...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल (Bigg Boss fame Shehnaaz Gill) के पिता संतोक सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, संतोक सिंह सुख को एक विदेशी नंबर से कॉल आया था। अज्ञात लोगों ने फोन कर कहा कि दिवाली से पहले वो उन्हें जान से मार देंगे। ब्यास से तरनतारन जाते समय उन्हें यह फोन आया था। शहनाज के पिता संतोक ने इसकी शिकायत  पुलिस में दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं है जब संतोक को जान से मारने की धमकी मिली है। पहले भी कई बार उन्हें मारने की कोशिश की जा चुकी है।  

साल 2021 में जब संतोक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए तब 25 दिसंबर को उन पर अज्ञात लोगों ने  हमला किया था। उन्हें मारने के लिए एक बाइक पर 2 लोग आए और उन्हें गोली मार दी लेकिन सौभाग्य से संतोक बच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अमृतसर में हुई थी। संतोक एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर के लिए निकले थे। इस बीच, उनके ड्राइवर ने एक ढाबे के पास कार रोकी थी। जब संतोक कार में अकेले थे। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए और उन्हें गोली मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बॉडीगार्ड ने उनकी जान बचाई।’

पंजाबी अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल और उनके पिता के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। दोनों आपस में बात नहीं करते थे लेकिन जब शहनाज बिग बॉस के घर में थी तब एक टास्क के दौरान संतोक ने बिग बॉस में एंट्री की थी। तब दोनों के रिश्ते बेहतर हुए थे।