बॉलीवुड

Published: May 16, 2021 02:18 PM IST

Black Faceबॉलीवुड स्टार Kartik Aaryan का मुंह हुआ ‘काला’, सोशल मीडिया पर छाए मज़ेदार कमेंट्स के बदल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और लड़कियों के क्रश कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम (Instagram) अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका फेस काला दिखाई दे रहा है। इस फोटो को देखते ही उनके फैंस ने मज़ेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इंस्टाग्राम पर करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। इसलिए वह कुछ भी शेयर करते हैं तो उनके फैंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है उनकी लेटेस्ट तस्वीर में। जिसमें उनका चेहरा काला नजर आ रहा है। उनकी आंखों और होंठ को छोड़कर पूरा चेहरा काला है। हालांकि, उनकी यह फोटो मास्क पहनने का संदेश दे रही है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Black Face Photo) द्वारा शेयर की गई फोटो में उन्होंने सफेद रंग का वी गले वाला टीशर्ट पहन रखा है। साथ ही वे विक्ट्री साइन भी दिखा रहे हैं। कार्तिक आर्यन मास्क पहनकर कोरोना से जीतने का संदेश दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कार्तिक की इस फोटो को 10 लाख से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग इस फोटो को देख मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।