बॉलीवुड

Published: Dec 07, 2020 02:32 PM IST

प्रतिक्रियाकिसान आंदोलन को मिला प्रियंका चोपड़ा का समर्थन, बोली ‘किसान भारत के फूड सैनिक...’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलन (Farmers Protest) का आज 12वां दिन है। किसान आंदोलन को पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया आ रही हैं। इसी लिए में बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम शामिल हो गया है। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा किसानों का समर्थन करती दिखाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जारी कर किसानों को सपोर्ट किया है। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा ‘हमारे किसान भारत के फूड सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट बाद में जल्द हल हो जाए।‘ देसी गर्ल ने पोस्ट किया हुआ यह ट्वीट सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा हैं। 

 

दरअसल, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किसान आंदोलन (Farmer’s Protest) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगर दिलजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा था ‘बात सिर्फ प्यार की करो  हिंदू, सिख, मुस्लिम, इसाई, जैनी, बोधि सब भार ने 1 दूजे दे… यहीं वजह है कि हमारा भारत दुनिया में सबसे अलग है। यहां पर सभी धर्म के लोग प्यार से रहते है।‘ मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ किसानों को सपोर्ट करने सिंघु बॉर्डर भी पहुंचे थे।