बॉलीवुड

Published: Mar 13, 2024 02:45 PM IST

Pulkit-Kriti Weddingशादी के बंधन में बंधने जा रहे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, 'इस' दिन लेंगे सात फेरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
पुलकित-कृति (फाइल फोटो)

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) में शादियों का सीजन छाया हुआ है। हाल ही में जहां रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ सात फेरे लिए वहीं अब इंडस्ट्री की और जोड़ी शादी के बंधन में बढ़ने के लिए तैयार हैं। इस कपल की शादी की डेट्स भी फिक्स हो गई हैं। तो आइए आपको भी बताते हैं इनकी शादी के पुरे इवेंट्स। 

अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी की ये दूसरी जोड़ी कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की है। लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के इन  दोनों ही फेमस एक्टर्स ने शादी करने का मूड बना लिया है। कुछ दिन पहले ही रिंग पहने हुए दोनों कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 

इस दिन लेंगे साथ फेरे 

बात करें शादी की तो 13 मार्च से ही कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू होंगे। 14 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं 15 मार्च 2024 को दोनों एक दूजे के साथ फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पंजाबी वेडिंग होंगी। शादी का वेन्यू गुरुग्राम स्थित ग्रैंड होटल मानेसर रखा गया है। इस शादी में परिवार के अलावा कुछ खास मेहमान भी शामिल होंगे। 

बता दें, आखिरी बार ‘फुकरे’ में नजर आए एक्टर पुलकित सम्राट लंबे वक्त से कृति खरबंदा को डेट तक रहे हैं। दोनों ने दुनिया के सामने भी अपने प्यार का ऐलान काफी वक्त पहले ही कर दिया। हाल में ही दोनों की सगाई की खबरों और तस्वीरों ने लोगों क्या खूब ध्यान खिंचा था। इसके बाद एक और पोस्ट चर्चा आया जिसके कैप्शन में लिखा था लेट्स मार्च। इसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि शायद दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं।