मनोरंजन

Published: Jul 14, 2022 08:10 AM IST

Salman Khan Feesबॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के लिए 3 गुना बढ़ाई फीस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फैंस इसे पढ़कर थोड़ा हैरान भी होंगे। अब यह तय हो गया है कि सलमान ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) शो के होस्ट होंगे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सल्लू मियां ने इस शो के लिए तगड़ी फीस शो मेकर्स ने वसूल की हैं। बता दें, भाईजान’ ने पिछली बार बिग बॉस को होस्ट करने के लिए फीस बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोरोना काल के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए।  इस समय अभिनेता ने भी एडजस्ट कर लिया था लेकिन इस बार सल्लू मियां  ने तीन गुना फीस बढ़ा दी है। 

सलमान ने बिग बॉस के मेकर्स पर जोर दिया  है कि अगर फीस नहीं बढ़ाई गई तो वह यह शो नहीं करेंगे। इसलिए पता चला है कि सलमान की शर्त मान ली गई है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। ‘बिग बॉस 15’ के लिए सलमान खान की फीस 350 करोड़ रुपए थी। अब बिग बॉस के 16वें सीजन के लिए सलमान ने 1,050 करोड़ रुपये की मांग की है। 

बता दें, जिन कलाकारों को बिग बॉस के कार्यक्रम में प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है, उनके नाम की निर्माता या चैनल द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर इन नामों की चर्चा काफी तेज है। जिन नामों पर चर्चा हुई उनमें अर्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारूकी, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी, टीना दत्ता, अजमा फलाह, शिवम शर्मा, जय दुधाने, मुनमुन दत्ता, कैट क्रिश्चियन, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, केविन अलमासिफर, आरुषि दत्ता, पूनम पांडे शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 और बिग बॉस 16 के लिए बसीर अली और जैद दरबार के नामों पर चर्चा हो चुकी है।