सेलिब्रिटी

Published: Jan 21, 2023 12:16 PM IST

Surjit Singh Rathoreएक्टर और करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला मॉडल के साथ छेड़छाड़ का है आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : एक्टर (Actor) और करणी सेना (Karni Sena) के नेता सुरजीत सिंह राठौर (Surjit Singh Rathore) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर को मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर एक महिला मॉडल से छेड़खानी करने का आरोप है। मॉडल ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल की शिकायत के आधार पर सुरजीत सिंह राठौर पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत मुंबई की बांगुर नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले सुरजीत सिंह राठौर सुशांत सिंह राजपूत मामले में काफी चर्चा में रहे थे। जिसमें उन्होंने यह दावा किया था कि वह 15 जून, 2020 को रिया चक्रवर्ती को कूपर हॉस्पिटल के शवगृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत सिंह राजपूत के शव को रखा गया था।

इतना ही नहीं उन्होंने कई मीडिया को दावा करते हुए यह बयान भी दिया था कि जब वह रिया को अस्पताल के शवगृह में लेकर गए थे तब रिया सुशांत सिंह राजपूत के सीने पर हाथ रखकर रोने लगी थी और उन्होंने सुशांत को सॉरी बाबू भी कहा था। मालूम हो कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे।