सेलिब्रिटी

Published: Oct 14, 2020 02:01 PM IST

सेलिब्रिटीसोनू सूद ने मां की पुण्यतिथि पर लिया ये प्रण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल में कई लोगों के मसीहा बने। उन्होंने इस मुश्किल के समय में हजारों प्रवासी मज़दूरों की मदद की है। इसके अलावा सोनू सूद (Sonu Sood) आज भी कई लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी मां की 13वीं पुण्यतिथि पर एक नेक काम किया है। दरअसल, सोनू (Sonu Sood) ने अपनी मां से प्रभावित होकर देश में शिक्षा को और बढ़ावा देने का काम किया है। 

हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। सोनू (Sonu Sood) ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “13 साल हो गए माँ। यहाँ सब ठीक ही चल रहा है। आप होते तो शायद थोड़ा और बेहतर होता।” अंत में सोनू सूद  (Sonu Sood) ने एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

इसके अलावा सोनू (Sonu Sood) एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू (Sonu Sood) ने लिखा, “अक्टूबर 13 को मेरी मां के गुजरे हुए 13 साल हो चुके हैं। निधन के बाद वे शिक्षा की एक विरासत पीछे छोड़ कर गईं। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर मैं ये प्रण लेता हूं कि, मैं प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप के तहत IAS बनने के लिए लोगों को उनका लक्ष्य हासिल करने में मदद करूंगा।”

बता दें कि, इससे पहले भी सोनू (Sonu Sood) ने कई गरीब बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया था। अब उन्होंने यह प्रण लिया है।