सेलिब्रिटी

Published: Nov 24, 2022 10:50 AM IST

Richa Chadha Tweetअभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 'गलवान' का जिक्र कर उड़ाया भारतीय सेना का मजाक! सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter

नयी दिल्ली. अभिनेत्री रिचा चढ्ढा (Richa Chaddha) एक बार फिर अपनी ट्वीट के चलते विवादों में आ गयी है, दरअसल उनके ट्वीट से बवाल मच गया है। वहीं अब इस ट्वीट को लेकर BJP ने भी नाराजगी जताते हुए इसे उनका एक पब्लिसिटी स्टंट और भारतीय सेना का बड़ा अपमान बताया है। 

दरअसल अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना (Indian Army) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘गलवान कहता है हाय’। बता दें कि, इससे पहले नॉर्दन कमांड के अधिकारी ने कहा था कि, अगर सरकार आदेश दे तो सेना, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेने के लिए वे पूरी तरह से तैयार है। इसी बयान के बाद बॉलीवुड अदाकारा का किया गया उक्त ट्वीट सुर्खियों में है।

मामले पर BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘निहायती अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।’ इसके साथ ही अब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी भारतीय सेना की आलोचना करने और भारत -चीन के बीच 2020 में गलवान संघर्ष में शहीद जवानों के बलिदान का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा चड्ढा की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने तो यह भी लिखा, ‘गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं।’

गौरतलब है कि, बीते 1 मई 2020 को गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन को भी यहां भयंकर नुकसान हुआ था और उसके कम से कम 35-40 जवान भी मारे गए थे। इसके बाद से ही आज तक भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं।