सेलिब्रिटी

Published: Sep 17, 2023 09:46 AM IST

Allu Arjun Daughter Arhaअल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने मिट्टी से बनाई गणपति की मूर्ति, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 6 साल की बेटी अल्लू अरहा (Allu Arha) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के त्योहार से पहले गणपति बप्पा की एक क्यूट मूर्ति बनाई है। जिसे लोग बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी ने अरहा के इस टैलेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसमें अरहा व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने काफी इंट्रेस्टिंग के साथ मिट्टी से बप्पा की मूर्ति बना रही हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अरहा ने मिट्टी से बप्पा की काफी खूबसूरत मूर्ति बनाई है। वीडियो में अरहा काफी खुश भी दिखाई दे रही है। अरहा के इस प्रतिभा ने लोगों का अटेंशन अपनी तरफ ग्रैब किया है। उनका ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस गणपति बप्पा की इस खूबसूरत मूर्ति बनाने के लिए अरहा की खूब तारीफ कर रहे हैं। अरहा उन स्टार किड्स में से एक हैं जिन्होंने छोटी उम्र में ऑनस्क्रीन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अल्लू अरहा पहली बार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ में नजर आई हैं। जो इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई थी।

बता दें कि अल्लू अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने प्रोफेशनल काम को खत्म करने के बाद अपने फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। फिलहाल, वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।