सेलिब्रिटी

Published: Jan 14, 2022 12:41 PM IST

Sonu Sood Celebrate Lohri 2022सोनू सूद ने बहन के साथ मनाया 'लोहड़ी' का जश्न, बचपन को याद करते हुए कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई, 13 जनवरी को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ लोहड़ी (Lohri 2022) का त्यौहार मनाया गया। कोरोना के चलते उतने बड़े पैमाने पर इस त्यौहार का जश्न मनाया नहीं गया। लेकिन, लोगों ने परंपरा को पूरा करते हुए छोटा जश्न मनाते हुए लोहड़ी का त्यौहार मनाया। आम लोगो की तरह बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने भी अपने परिवार वालों के साथ इस त्यौहार का जश्न मनाया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Bollywood Actor Sonu Sood) ने भी अपनी मालविका सूद सच्चर (Malvika Sood Sachar) के साथ मिलकर अंदाज में लोहड़ी के त्यौहार को मनाया और अपने बचपन को याद किया।

कई लोगों के मसीहा कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood Instagram Video) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मालविका सूद सच्चर के दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस वीडियो में वह ठेठ पंजाबी स्टाइल में अपनों के साथ लोहड़ी मनाते नजरआ रहे हैं।

वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood Celebrate Lohri 2022) लोहड़ी पर गाए जाने वाले पंजाबी लोकगीत गाते दिखाई दे रहे हैं। सोनू सूद वीडियो में अपने बचपन को याद करते हुए कहते हैं- ‘बहुत लोगों को पता है कि बचपन में जब हम लोहरी मनाने जाया करते थे तो हम गाया करते थे- ‘ओ बीबी दे लोहरी तेरी जीवे जोड़ी’।

वीडियो में फिर सोनू सबको रोकते हैं और एक महिला से गाने को कहते हैं, अम्मा फिर गाने में सोनू को जवाब देती हैं। सोनू सूद और उनकी बहन मालविका फिर मस्ती में गाते हैं- ‘सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्टी वाला, हो, दुल्ले ने धी ब्याही, हो, सेर शक्कर पाई, हो, कुड़ी दा लाल पटाका…’ ‘ओ बीबी दे लोहरी तेरी जीवे जोड़ी’।सोनू सूद का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोग इस वीडियो कमेंट्स कर रहे है।