सेलिब्रिटी

Published: Nov 03, 2023 10:21 PM IST

Case Against Urfi Javedउर्फी जावेद की मुश्किलें और बढ़ी, मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में मामला दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ उर्फी जावेद (Urfi Javed) की मुश्किलें और बढ़ गई है। छोटे कपड़ों की वजह से गिरफ्तार किए जाने का दावा करके मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की छवि खराब करने के आरोप में उर्फी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उर्फी के लिए काम करने वाले चार अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

इससे पहले उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें दिखाया गया कि सार्वजनिक स्थान पर छोटे कपडे पहनने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, यह एक पब्लिसिटी स्टंट था। इसकी पटकथा खुद उर्फी ने लिखी थी। पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा, “सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है – प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है। भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धारा 171, 419, 500, 34 IPC के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।”