सेलिब्रिटी

Published: Mar 04, 2020 01:55 PM IST

सेलिब्रिटीअजय देवगन के स्टेटमैंट पर दीपिका ने दिया ऐसा जवाब, कहा-बीवी...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है।इस ट्रेलर के लॉन्चिंग के दौरान एक्टर रणवीर सिंह 40 मिनिट लेट हो गए थे।हालांकि, इस बात को लेकर टीम सूर्यवंशी से अक्षय कुमार और अजय देवगन ने रणवीर सिंह की जमकर टांग खिचाई की। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।इस वीडियो पर काफी लोग ने कमेंट्स कर रहे है।इसी बीच इस वीडियो पर रणवीर सिंह की बीवी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया है। 

इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार मीडिया से कहते है की रणवीर सिंह के कारण लेट हुए है।इसके बाद रणवीर सिंह मीडिया से कान पकड़कर माफ़ी मांगते है, इसी बीच अक्षय कुमार कहते है कि, "40 मिनट, ये आदमी लेट आता है। " तभी पीछे से अजय देवगन कहते है कि,"रणवीर लेट होने पर फिर बहाना बनाता है और कहता है कि बीवी टाउन में रहती है।" अजय देवगन के इस स्टेटमैंट के बाद सभी लोग हंसने लग जाते है। 

अब अजय देवगन की स्टेटमैंट पर दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया। उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,  "बीवी टाउन में रहती है, पर टाइम पर पहुंच जाती है।" दीपिका के इस कमेंट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 

आपको बता दें कि, फिल्म ‘सूर्यवंशी ‘ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले है।