सेलिब्रिटी

Published: Aug 20, 2023 03:29 PM IST

Disha Patani Rumoured Boyfriend Tattooदिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने पार की आशिकी की हदें, हाथ पर बनवाया एक्ट्रेस के फेस का टैटू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिशा पटानी (Disha Patani) इस वक्त अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ सालों तक बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद दिशा पटानी अब अक्सर साइबेरियन मॉडल अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Aleksandar Alex Ilic) के साथ स्पॉट की जाती हैं। जिसे लेकर ऐसी खबरें है कि दिशा पटानी एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को डेट कर रही हैं।

इसी बीच दिशा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक का एक विडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो है एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के हाथ पर बना टैटू। दिशा पटानी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने अपने हाथ पर दिशा के फेस का टैटू गुदवाया है। जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को खुद दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि दिशा पटानी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘लोफर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘क्यों करूं फिकर’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी। वहीं एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक मॉडल के साथ एक एक्टर भी हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘गिरगिट’ से एक्टिंग डेब्यू किया है।