सेलिब्रिटी

Published: May 08, 2023 01:41 PM IST

Lal Salaam First Lookरजनीकांत की 'लाल सलाम' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अलग ही रूप में नजर आए थलाइवर!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Twitter

मुंबई: साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘लाल सलाम’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर में रजनीकांत आंखों पर काला चश्मा और लाल टोपी में नजर आ रहे हैं। एक्टर की इस सादगी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

रजनीकांत की इस फोटो को लायका प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘मुंबई में आ गया है सबका फेवरेट भाई, थलाइवा का होने जा रहा है आगाज, लाल सलाम में मोईद्दीन के रोल में सुपरस्टार रजनीकांत।’

बता दें कि तमिल में बनी इस फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या ने किया है। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आएंगे। ‘लाल सलाम’ में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल निभाने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान का है। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। इन दिनों रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर भी खासा सुर्खियों में हैं।