सेलिब्रिटी

Published: Mar 27, 2023 10:47 AM IST

Hrithik Roshan Mother Workoutऋतिक रोशन ने मां के साथ जिम में किया वर्कआउट, पिंकी रोशन ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वो डेली वर्कआउट करते हैं साथ ही वो डाइट भी फॉलो करते हैं। एक्टर की मां पिंकी रोशन (Pinky Roshan) भी 68 साल की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करती हैं। पिंकी रोशन अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं।

जिसमें उन्हें जिम में अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ऋतिक रोशन मां के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वो मां से बार-बार हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मां-बेटे का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

वीडियो को शेयर कर पिंकी रोशन ने कैप्शन में लिखा, “मां और बेटे…। हम हर समय मिलते हैं, लंच, डिनर, फिल्में, छुट्टियां, एक-दूसरे के साथ अपने विचार साझा करते हुए…। लेकिन सबसे खास समय वह होता है जब हम एक साथ जिम में समय साझा कर रहे होते हैं।” अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन के फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को लाइक कर फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

अगर हम बात करें ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट कि तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। उनके साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।