सेलिब्रिटी

Published: Aug 18, 2023 08:30 PM IST

Jad Hadid In Loveजद हदीद को भारत में मिला प्यार? मिस्ट्री गर्ल को किस करते आए नजर, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट जद हदीद बिग बॉस के घर में किए गए अपने कारनामों की वजह से चर्चाओं में हैं। हदीद के मनमोहक प्रदर्शन ने लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। इस बीच खानजादी के नाम से मशहूर सिंगर और रैपर फिरोजा खान के साथ हदीद की मुलाकात ने संभावित रोमांस की अटकलों को हवा दे दी है।

फिरोजा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “दिल तो पागल है, कुछ दिनों में दुबई में मिलते हैं। हबीबी।” वीडियो में जद और फिरोजा को एक दूसरे को लगे लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, जद ने फिरोजा के माथे पर किस किया। इस वीडियो पर जद ने कमेंट किया, “मैं बस कुछ दिनों के लिए जा रहा हूँ, जल्द ही तुमसे मिलूँगा।”

इस वीडियो के बाद अब फैंस दोनों के रिलेशन को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि फिरोजा के साथ जद का क्या बॉन्ड है। क्या वह उनकी लाइफ में कोई खास हैं या फिर दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ में काम कर रहे हैं।

इससे पहले जद ने फिरोजा के साथ अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए जद ने लिखा, परिवार में स्वागत है फिरोजा। इस पोस्ट पर आकांक्षा पुरी ने उन्हें बधाई भी दी है। आकांक्षा ने लिखा, ‘बधाई हो हबीबी’। वहीं अब्दु रोजिक ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बहुत अच्छी च्वाइस है, यू आर वेरी चालाक ब्रो।’

वहीं, हाल ही में जद फिरोजा खान के साथ नजर आए। इस दौरान मीडिया के लोग जद से पूछते हैं कि आकांक्षा कहां है तो इस पर जद कहते हैं कि कहां हैं आकांक्षा तो इस पर फिरोजा कहती हैं कि आकांक्षा जद से दूर रहो ठीक है। ऐसे में फिरोजा का यह बयान उनका और जद का क्या रिश्ता है? ऐसा सवाल खड़ा करता है। उनके बयान ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या कोई प्रेम कहानी बन रही है, या यह सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश है?