सेलिब्रिटी

Published: Mar 20, 2020 03:46 PM IST

सेलिब्रिटीबॉलीवुड की यह मशहूर सिंगर हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 195 हो गई है। इस वायरस के कारण आम जनता के साथ बॉलीवुड में भी डर का माहौल बन गया है।इसी बीच खबर मिली है कि, बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर भी इस वायरस से संक्रमित हो गई है।यह मशहूर सिंगर और कोई नहीं बल्कि कनिका कपूर है।खबरों की माने तो कनिका इस वायरस की शिकार हो गई है।कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, हाल ही में कनिका कपूर लंदन से भारत वापस आई थी। उसके बाद वह शहर में कही जगह पर भी गई थी।खबरों के मुताबिक, कनिका ने होटल में एक पार्टी भी दी थी, जहाँ कई बड़े स्टार भी मौजूद थे।बता दे कि, कनिका अभी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती हैं, वहा उनको आइसोलेशन में रखा गया है।

कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘सभी को नमस्कार, पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे, मैंने खुद की जांच कराई और यह कोरोनावायरस पॉजिटिव आया.मैं और मेरा परिवार अभी आइसोलेशन में हैं।हम इस वायरस से लड़ने के लिए चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जिन लोगों के साथ मैंने संपर्क साधा है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।मुझे हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार 10 दिन पहले स्कैन किया गया था जब मैं घर वापस आई, तो लक्षण केवल 4 दिन पहले विकसित हुए हैं।’