सेलिब्रिटी

Published: Mar 04, 2023 02:30 PM IST

Kili Paul Dance On Salman Khan Songसलमान खान के ‘नइयो लगदा’ गाने के मुरीद हुए किली पॉल, बहन संग किया जबरदस्त डांस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : तंजानिया (Tanzania) के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) अक्सर अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो आए दिन अपने डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनके डांस को काफी पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया डांसिंग वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के पहले गाने ‘नइयो लगदा’ (Naiyo Lagda) पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किली पॉल की बहन नीमा पॉल भी डांस स्टेप फॉलो करती दिखाई दे रही हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक 45 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को लाइक कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके फिल्म के पहले गाने ‘नइयो लगदा’ को कमाल खान और पलक मुच्छल ने गाया है। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसे सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आया है।