सेलिब्रिटी

Published: Mar 24, 2023 11:30 AM IST

Priyanka Chopra-Nick Jonas कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस की फीमेल फैन ने फेंका अंडर गारमेंट, प्रियंका चोपड़ा ने कर लिया कैच फिर...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति सिंगर (Singer) निक जोनस (Nick Jonas) एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। एक्ट्रेस अपने काम के बाद अपने फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस भी उनपर जान छिड़कते हैं। जिसका उदाहरण आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलता रहता है, लेकिन इस वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो बेहद ही चौंकाने वाला है।

दरअसल, यह वायरल वीडियो सिंगर निक जोनस के कॉन्सर्ट के दौरान का है। जिसमें जोनस ब्रदर्स स्टेज पर परफॉर्म कर रहे होते हैं कि इस दौरान निक जोनस की एक फिमेल फैन उनपर अपना अंडर गारमेंट उतार फेंकती है, लेकिन वहां मौजूद निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा फिमेल फैन को अंडर गारमेंट निक जोनस पर फेंकती देख लेती हैं और वो उसे कैच कर लेती हैं। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा अंडर गारमेंट को हाथ में लेकर पूछती हैं कि वो किसका है। किसी का जवाब नहीं मिलने पर वो उसे अपने कंधे पर पीछे लटकाती हुई वहां से बाहर निकल जाती हैं। वहां मौजूद लोग भी ऐसा देख हंसने लगते हैं। बता दें कि यह वायरल वीडियो पुराना हैं। 

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने क्रिश्चन और पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। कपल की शादी में केवल फैमिली वाले और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का वेलकम किया। अभी कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती का चेहरा दुनिया को दिखाई हैं।