सेलिब्रिटी

Published: Nov 26, 2023 03:30 PM IST

Orry Throwback Videoओरी ने शेयर किया जान्हवी कपूर के साथ डांस का थ्रोबैक वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- 'बिग बॉस के लिए मुझे भूल गए'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ओरी और जान्हवी कपूर की फोटो (Photo - Instagram)

मुंबई : पैपराजी के फेवरेट और सेलिब्रिटीज के बेस्ट फ्रेंड ओरी (Orry) उर्फ ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) इस वक्त ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में नजर आ रहे हैं। इस बीच ओरी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें जान्हवी के साथ फुगड़ी खेलते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों इस मोमेंट से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के लाइक्स और कमेंट्स का तांता लगा हुआ है।

वहीं इस वीडियो के सामने आते ही जान्हवी कपूर भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने लिखा, “बिग बॉस के लिए मुझे भूल गए।” उन्होंने आगे यह भी लिखा, “आपको याद कर रही हूं।” जान्हवी कपूर के इस कैप्शन से यह साफ पता चलता है कि उन्हें भी बिग बॉस हाउस में जाना है और उन्हें इस वक्त ओरी की याद आ रही है। 

जान्हवी ने शेयर किया था क्लासिकल डांस वीडियो 

बता दें कि जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने क्लासिकल डांस का एक वीडियो शेयर की थीं। जिसमें वो रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘जिया जले’ पर कमर लचकाते नजर आई थीं। जिसके कैप्शन में जान्हवी कपूर ने लिखा था, “फाइनली क्रिकेट की चोटों के बाद डांस क्लास में वापस आ गई।” 

जान्हवी इन फिल्मों में आएंगी नजर 

जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ में भी नजर आएंगी।