सेलिब्रिटी

Published: Dec 10, 2020 03:33 PM IST

सेलिब्रिटीसंजना सांघी के ऐड पर भड़की पूजा बेदी, कहा- 'अगर पुरुष महिला को पीटता तो...?'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में संजना ने एक ऐड में काम किया है।जिसके बाद एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) काफी भड़क गई है। 

हाल ही में लायंसगेट प्ले शो का एक ऐड प्रसारित किया गया है। इस ऐड में संजना (Sanjana Sanghi) का को-स्टार पूछता है कि उन्हें अब स्ट्रीमिंग ऐप पर किस फिल्म को देखना है। इस बात पर संजना (Sanjana Sanghi) उस लड़के को 8 बार उन्हें थप्पड़ मारती हैं। फिर बताती है कि वे लिस्ट में आठवीं फिल्म देखेंगे।हालाँकि संजना (Sanjana Sanghi) की इस ऐड पर पूजा बेदी ने आपत्ति जताई है। उसने ट्वीट करते हुए कहा कि पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूजा बेदी ने ट्वीट में लिखा, ‘इस ऐड को देखना काफी भयानक है। पुरुषों के प्रति घरेलू हिंसा स्वीकार्य नहीं है। क्या होता अगर इस ऐड में पुरुष महिला को थप्पड़ मारता। ऐड  बोर्ड को पहले इसे स्पष्ट करना चाहिए था। पुरुषों को भी अधिकार है।’