सेलिब्रिटी

Published: Nov 09, 2020 04:30 PM IST

सेलिब्रिटी'...तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार करो', मिलिंद सोमन के सपोर्ट में आईं पूजा बेदी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपनी न्यूड तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिलिंद (Milind Soman) ने अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के बाद मिलिंद सोमन (Milind Soman) विवादों में फंस गए। वहीं, इस मामले में मिलिंद (Milind Soman) पर केस भी दर्ज किया गया था। अब एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) मिलिंद सोमन (Milind Soman) के सपोर्ट में सामने आई हैं। पूजा बेदी ने कहा कि, न्यूड होना अपराध नहीं है। अगर ऐसा है तो नागा बाबाओं को भी गिरफ्तार करना चाहिए।

पूजा बेदी(Pooja Bedi) ने मिलिंद सोमन (Milind Soman) का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया,‘मिलिंद सोमन की फोटो में कुछ भी अश्लील नहीं है। अधिक कल्पना करने वाले दर्शक के मन में अश्लीलता व्याप्त है। उसका यह अपराध अच्छा लग रहा है। प्रसिद्ध और बेंच मार्क सेटिंग करने वाला। अगर न्यूड होना एक अपराध है तो सभी नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।‘

बता दें कि, मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने 4 नवंबर को अपना 55 वां जन्मदिन मनाया। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले मिलिंद ने अपने जन्मदिन का जश्न गोवा के समंदर के किनारे दौड़ते हुए मनाया। इस दौरान वह न्यूड थे। मिलिंद (Milind Soman) की पत्नी अंकिता ने उनकी तस्वीर क्लिक की थी। मिलिंद (Milind Soman) ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनकी इस न्यूड तस्वीर को कई लोगों ने सराहा और कई ने आलोचना भी की।