सेलिब्रिटी

Published: Apr 21, 2023 12:27 PM IST

Priyanka-Nick Videoपति निक जोनास संग रोम वेकेशन पर प्रियंका चोपड़ा, सड़क पर कपल ने किया लिपलॉक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ रोम (Rome) में हैं। जहां वो अपने काम के बीच अपना वेकेशन सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। कपल रोम से तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोम से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास रोम की सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में निक पिंक कलर का शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर का ड्रेस और ब्लैक जैकेट पहनी हैं। वीडियो में कपल को सड़क पर चलते-चलते ही लिपलॉक करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद दोनों आइसक्रीम का भी लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को शेयर कर निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, “रोम।” 

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का वेलकम किया है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो प्रियंका द रुसो ब्रदर्स की सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी। ये सीरीज 28 अप्रैल, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसके अलावा वो जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वहीं हाल ही में निक जोनास और रैपर किंग की ‘मान मेरी जान’ का रीमिक्स वर्जन रिलीज हुआ है। जिसे फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।