मुंबई: शाहरुख खान द्वारा ऑनलाइन गेमिंग का इंडोर्समेंट से नाराज एक संगठन के सदस्य आज अचानक किंग खान बंगले मन्नत के सामने प्रदर्शन करने आ पहुंचे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी है।
दरअसल एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुआ बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया। जिसके बाद अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ से विरोध करने के लिए लोग पहुंचने वाले थे, पर पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया। शाहरुख ने इन सब एप के एड किए हैं, जिसकी वजह से उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है की, ‘शाहरुख खान एक पब्लिक फिगर हैं। उनकी बातों का लोगों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करना चाहिए।’ इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आंदोलन करने नहीं दिया। मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।