सेलिब्रिटी

Published: Feb 28, 2023 01:04 PM IST

Ranu Mandal Insulted Lata Mangeshkarफिर दिखें रानू मंडल के तेवर, दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को लेकर की 'ये' अपमानजनक बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस होने वाली रानू मंडल (Ranu Mandal) को तो सभी लोग जानते है। रानू मंडल की आवाज सुनकर हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का ऑफर भी दिया था। रानू मंडल (Ranu Mandal) की जिंदगी पल भर में बदल गई थी। वह कम समय में फेमस हो गई थी। हालांकि, उन्हें यहशोहरत हजम नहीं हुई। रानू मंडल ने अब दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का अपमान किया है। जिसके बाद लोग रानू मंडल पर भड़क गए हैं। 

सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mandal) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल कहती हैं, ‘ये जो गाना गा रही, ये तो कोई लता फता का नहीं है। ये लता जी का नहीं है। मैं ये जो गाया, उसका आवाज भी अच्छा है। अच्छा था, अच्छा है।’ इसके बाद वो ‘है अगर दुश्मन’ गाना गाने लगती हैं। यह गाना साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ का है। इसे मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था।

अब सोशल मीडिया पर रानू मंडल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रानू मंडल की जमकर क्लास लगाई है। दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का अपमान करने की वजह से लोग उनपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

बता दें कि, रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजर-बसर करती थीं। लेकिन, एक दिन जब वह गाना गा रही थी तब किसी ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद लोगों को रानू मंडल की आवाज अच्छी लगी।

कई लोगों ने उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से की थी। बस इसके बाद रानू मंडल की कीमत बदल गई। उन्हें एक रिएलिटी शोज में बुलाया गया, जहां हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का ऑफर दिया। रानू ने हिमेश की फिल्म ‘तेरी मेरी कहानी’ में गाना गाया है। तब लता मंगेशकर ने रानू के लिए कहा था, ‘अगर किसी को मेरे नाम और काम से बेनिफिट मिलता है तो मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं।’