सेलिब्रिटी

Published: Oct 08, 2023 09:33 PM IST

सेलिब्रिटी...और सलमान खान ने बनाई 2 मिनट में पेंटिंग, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण देश में डर का माहौल बन गया है। कई लोगो ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। बॉलीवुड में भी कई स्टार्स ने अपनी फिल्म की शूटिंग रोक कर घर में रहने का फैसला लिया है। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक बार फिर अपना हुनर का जलवा दिखाया है। सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ने महज 2 मिनट में पेंटिंग बनाई है।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान चारकोल से पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पेंटिंग बनाते समय सलमान खान फिल्म ‘कहो न प्यार है’ का गाना गए रहे है। सलमान खान ने महज 2 मिनट में एक मां और बच्चे की पेंटिंग बनाई है।

कई लोगो को पता है सलमान खान को पेंटिंग करने का शौक है। घर पर बैठे उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।