सेलिब्रिटी

Published: Mar 21, 2020 02:51 PM IST

सेलिब्रिटीभांजे संग बागीचे में फल तोड़ते दिखे सलमान खान, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. चीन से शुरू होने वाले कोरोना वायरस पूरी दूनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना वायरस के चलते जहां बॉलीवुड सितारे अपने घर में समय बिता रहें हैं वहीं सलमान खान अपने भतीजे आहिल के साथ समय बिताते और बगीचे में घूमते नजर आ रहे हैं। सलमान एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें काफी व्यस्त रहने वाले सलमान भतीजे के साथ होम क्वारंटाइन में टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

दरसल, इंस्टाग्राम एकाउंट पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने वीडियोज और कई फोटो अपलोड किए है। इस वीडियो में सलमान सामान्य व्यक्ति की तरह साधे कपडों में अपने भतीजे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं और बगीचे में घूमते हुए पेड़ो से फल तोड़ रहे हैं। सलमान आपने भतीजे से बेहद क्यूट अंजाद में बात कर रहें है। जिसे यूजर्स का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस विडियों में साफ देखा जा सकता है कि सलमान अपने भतीजे आहिल से कितना प्यार करते हैं। इससे पहले भी सलमान और आहिल को साथ टाइम बिताते देखे जा चूके हैं।

वहीं कुछ दिनों पहले सलमान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें सलमान बेहद कम समय में पेंटिंग बनाते देखे गए थे। सलमान ने एक ड्राइंग पेपर पर दो महिलाओं की खूबसूरत पेंटिंग उतारी थी।  कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में समय बिता रहे लोगों में यह वीडियो खूब पंसद की गई थी।