सेलिब्रिटी

Published: Aug 16, 2023 11:07 AM IST

Shahrukh Khanशाहरुख खान ने बेटे और पत्नी के साथ मन्नत में फहराया तिरंगा, जानें उनके घर में किसने शुरू की ये परंपरा?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने 77वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) काफी धूमधाम से मनाया है। एक्टर ने मुंबई स्थित अपने बंगले मन्नत (Mannat) में तिरंगा फहराकर जश्न मनाया है। ध्वजा रोहण के समय शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम भी मौजूद रहे।

शाहरुख खान ने तिरंगा फहराने का एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें शाहरुख खान अपने मन्नत के छत पर पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम के साथ तिरंगा फहराकर उसे सैल्यूट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके स्टाफ के लोग भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ का गाना बजते हुए भी सुनाई दे रहा है।

शाहरुख खान ने बताया कि तिरंगा फहराने का श्रेय उनके छोटे बेटे अबराम को जाता है क्योंकि इस परंपरा की शुरुआत अबराम ने ही की है। शाहरुख खान ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, “अब छोटे ने इसे परंपरा बना लिया है। हमारे प्यारे तिरंगे को फहराना और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। सभी को प्यार और हमारा देश, भारत समृद्ध हो और हम सभी इसके साथ हों।” बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपनी एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के कास्ट के साथ एक चैरिटी प्रोग्राम में हिस्सा लेती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। 

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि भी नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगी। फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म में ‘डंकी’ में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।