सेलिब्रिटी

Published: Dec 14, 2021 05:16 PM IST

Shockingजॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर हुई अजीब हरकत, प्रोफाइल समेत डिलीट हुई सारी पोस्ट- फैंस कंफ्यूज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके सभी पोस्ट डिलीट हो गए हैं। उनके द्वारा शेयर किए गए सभी तस्वीर और वीडियो अब इंस्टाग्राम पर शो नहीं हो रहे हैं, इतना ही नहीं उनका प्रोफाइल फोटो भी नहीं दिख रहा है। जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जॉन अब्राहम ने खुद ही अपनी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट की हैं या फिर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

बता दें कि जॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम पर अच्छा-खासी फैन फोल्लोविंग हैं। अभिनेता को 9 मिलियन से अधिक लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनकी सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस कंफ्यूज हैं।

जॉन के अकाउंट को आलिया भट्ट, कृति सेनन, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। अभिनेता को हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था, जो 25 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। 

अभिनेता जॉन अब्राहम  अपने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा एक्टिव रहते थे और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को हमेशा शेयर करते रहते थे। लेकिन  अचानक उनकी सभी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस की समझ नहीं आ रहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या फिर उन्होंने खुद ही अपनी सारी पोस्ट डिलीट की हैं।

जन्मदिन से पहले डिलीट हुईं सारी पोस्ट 

बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्मदिन 3 दिन बाद यानी कि 17 दिसंबर को है। इस बीच अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट डिलीट हो जाने के बाद उनके फैंस हैरान हैं।  यह भी बताया जा रहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन अभी तह अभिनेता के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।