सेलिब्रिटी

Published: Jul 23, 2023 10:03 AM IST

Swara Bhasker Videoमैटरनिटी वियर में स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शेयर किया वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज (Pregnancy Phase) एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बच्चे की मां बनने वाली हैं। स्वरा इस मोमेंट से बेहद खुश हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं साथ ही वीडियो में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्वरा भास्कर ब्लैक और ब्लू कलर के काफ्तान में गोल-गोल घूमती नजर आ रही हैं।

वीडियो में उन्हें बिना मेकअप के ओपन लुक बालों में देखा जा सकता है। बता दें कि 16 फरवरी, 2023 में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज कर सभी को चौंका दी थी। जिसके बाद कपल ने मार्च में दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद स्वरा और फहाद ने बरेली में ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया था। बता दें कि फहाद अहमद एक स्टूडेंट लीडर और कार्यकर्ता हैं। फहाद इस समय महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। 

स्वरा भास्कर ने शादी के तीन महीने बाद ही 6 जून, 2023 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की थी। बात करें स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट कि तो उन्हें आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘जहां चार यार’ में देखा गया था। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज फलानी’ में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।