सेलिब्रिटी

Published: Nov 17, 2020 04:08 PM IST

सेलिब्रिटीजब तैमूर ने गाया बर्थडे सॉन्ग, पिता सैफ़ ने कही ये बात, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में हैं। सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना और बेटे तैमूर (Taimur) भी धमर्शाला पहुंचे हैं। हाल ही में सैफ, करीना और तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर (Taimur) बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नज़र आ रहे हैं। 

मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें करीना कपूर खान, सैफ अली खान दोस्त के साथ खड़े हैं। वहीं, तैमूर अली खान (Taimur) चेयर पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। करीना और सैफ अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करते समय सॉन्ग गा रहे हैं और वहीं तैमूर बर्थडे सॉन्ग तेज आवाज़ में गाते हैं।

इसी बीच में सैफ उन्हें टोकते हुए बोलते हैं कि,“आराम से गाओ।” इसके बाद तैमूर धीमी आवाज़ में सॉन्ग गाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।