सेलिब्रिटी

Published: Jan 08, 2023 05:24 PM IST

Happy Birthday Farhan Akhtarफरहान अख्तर का आज है 49वां जन्मदिन, 16 साल बाद टूट गई थी पहली शादी, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े किस्से

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के चहेते एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट फरहान अख्तर का आज 49वां बर्थडे है। इनका जन्म मुंबई में 9 जनवरी 1974 में हुआ था। फरहान एक फिल्मी परिवार से आते हैं, एक्टर के पिता जावेद अख्तर अपने राइटिंग (Writing) के लिए भारतीय सिनेमा में काफी मशहूर हैं। फरहान अख्तर ने 2001 में ‘दिल चाहता है’ मूवी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की और इस फिल्म में उन्हें मॉडर्न इंडियन युथ को प्रदर्शित करने के लिए नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड भी मिला साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने एक वॉर फिल्म ‘लक्ष्य’ का निर्देशन किया था, जो कि साल 2004 में रिलीज (Release) हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ मूवी के साउंडट्रैक के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए फरहान और उनकी बहन जोया अख्तर ने गीतकार के रूप में काम किया था।

साल 2008 में स्क्रीन डेब्यू कर म्यूजिकल (Musical) ड्रामा ‘रॉक ऑन’ के लिए उन्होंने निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता। फरहान अख्तर ने ‘डॉन 2’ का भी निर्देशन किया, जो उनकी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। 16 जुलाई 2021 को रिलीज हुई फिल्म ‘तूफान’ में फैंस फरहान की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख कर दंग रह गए। इस फिल्म के लिए फरहान ने अपने बॉडी पर काफी मशक्कत की थी।

बता दें कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म (Film) ‘दिल चाहता है’ के दौरान उनकी मुलाकात अधुना भबानी से हुई जिसके बाद फरहान ने  3 साल तक अधुना भबानी के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली थी। कपल को शाक्य और अकीरा नाम की दो बेटियां हैं। शादी के 16 साल बाद 21 जनवरी 2016 को फरहान ने अपने इस शादी से अलग होने का ऐलान किया था  जिसके बाद 24 अप्रैल 2017 को फरहान अख्तर और अधुना भबानी का तलाक हो गया था। जिसमें भबानी को उनके बच्चों की कस्टडी मिली।

जिसके बाद फरहान अख्तर ने 2018 में शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और 19 फरवरी 2022 को वो अपने खंडाला फार्महाउस (Farmhouse) में शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आने वाले समय में हम फरहान अख्तर की कंपनी के द्वारा निर्माण की जाने वाली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को बड़े परदे पर देख सकते हैं। अगर हम बात करें फरहान अख्तर के वर्क फ्रंट कि तो कुणाल खेमू की निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।