सेलिब्रिटी

Published: Jan 10, 2023 08:48 PM IST

Happy Birthday Fatima Sana Shaikhफातिमा सना शेख का आज है 31वां जन्मदिन, ऑनस्क्रीन आमिर खान की बेटी का निभा चुकी हैं किरदार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo : Insatgaram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) का आज 31वां जन्मदिन है। उनका जन्म 11 जनवरी 1992 को तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में राज तबस्सुम और विपन शर्मा के यहां हुआ था। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस 1997 में रिलीज फिल्म ‘चाची 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इस फिल्म से पहले फिल्म ‘इश्क’ में फातिमा सना शेख का कैमियो था। 

इसके बाद फिल्म ‘बड़े दिल वाले’ और ‘वन टू का फोर’ में भी उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इसके बाद फातिमा सना शेख फिल्म ‘तहान’ में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में एक्ट्रेस पहलवान गीता फोगट का किरदार निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी नजर आए थे। जो फिल्म में महावीर सिंह फोगाट की भूमिका में गीता फोगाट के पिता का रोल निभाए थे। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को फिल्म ‘दंगल’ के दौरान उन्हें मिर्गी का पता चला था। जिसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में की थी। 

 फिल्म ‘दंगल’ के बाद फातिमा सना शेख आमिर खान और अमिताभ बच्चन की स्टारर फिल्म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के अलावा वो ‘लूडो’, ‘अजीब दास्तान’ और ‘मॉडर्न लव मुंबई’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस बनने से पहले फातिमा सना शेख को फोटोग्राफी का अच्छा अनुभव था। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगी। 

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फैंस फॉलोअर्स हैं जबकि वो 1,012 लोगों को फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर कर लोगों को 8 दिन लेट न्यू ईयर विश की थी। जिसके चलते यूजर्स ने उनकी खूब खिल्ली भी उड़ाई थी।