सेलिब्रिटी

Published: Jan 11, 2023 03:57 PM IST

Anushka Sharmaदो साल की हुई विराट कोहली की बेटी वामिका, मां अनुष्का ने शेयर की दिल छु लेने वाली तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) का आज (11 जनवरी) को जन्मदिन है। वामिका दो साल की हो गईं है। अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर मां-बेटी की प्यारी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, वामिका अपनी मां अनुष्का के चेहरे पर किस कर रही हैं। हर बार की ही तरह इस तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दो साल पहले मेरा दिल और भी खुल गया था।

अनुष्का के इस तस्वीर पर विराट कोहली ने कमेंट में 5 हॉर्ट वाले इमोजी शेयर किए। उनकी तस्वीर पर कमैंट्स में रिप्लाई करते हुए, अनुष्का के भाई, निर्माता कर्णेश शर्मा ने बुरी नजर ताबीज का इमोजी और रेड हार्ट वाले इमोजी भेज कर अपना प्यार जाहिर किया। इसके अलावा गौहर खान (Gauhar Khan) ने भी हॉर्ट वाले आइकन शेयर किए। जबकि नीति मोहन (Niti Mohan) ने कमेंट करते हुए लिखा-‘दूसरा जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक को वामिका..ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। 

वहीं फैंस भी अनुष्का के इस तस्वीर पर काफी रिएक्ट कर रहे हैं और बहुत पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट किया, हैप्पी बर्थडे राजकुमारी वामिका। अनुष्का ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। बता दें कि विराट-अनुष्का घर खुशियों की किलकारी 11 जनवरी, 2021 को गूंजी थी।गौरतलब हो कि अनुष्का और विराट ने हाल ही में दुबई में वामिका के साथ नए साल का स्वागत किया और अपने इंस्टाग्राम पर ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं। अनुष्का बेटी को जन्म देने के दो साल बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, और इसकी शूटिंग कोलकाता और यूके में की गई है।