मनोरंजन

Published: Jun 30, 2023 01:37 PM IST

Rowele Raghuraiयूट्यूब पर छाया पवन सिंह का राम भजन, बोले- ‘रोवेले रघुराई...’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Video Screen Grab

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) अपने फैंस के फेवरेट एक्टर हैं। उनके फैंस उनके किसी भी गाने या फिल्म को सुनने और देखने से नहीं चूकते हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं पवन सिंह का नया राम भजन यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। जिसके बोल हैं ‘रोवेले रघुराई’ (Rowele Raghurai)

इस गाने को सुनकर पवन सिंह के फैंस और भगवान राम के भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने दर्द भरे आवाज में गाया है। जिसे सुनकर लोग भाव विभोर हो रहे हैं। पवन सिंह का यह राम भजन आज से 6 दिन पहले 24 जून को मां अम्मा भक्ति फिल्म के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस भजन को अब तक 62 लाख से भी अधिक लोग देख और सुन चुके हैं।

राम भजन ‘रोवेले रघुराई’ को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है और राजेश मिश्रा ने भजन के लिरिक्स को लिखा है। वहीं छोटू रावत ने इसे म्यूजिक दिया है। इस भजन में एनिमेटेड तस्वीरों के जरिए रामायण के उस किस्से को दर्शाया गया है। जहां राम को 14 वर्षों का वनवास के दौरान लक्ष्मण को शक्ति बाण लग जाता है और वो बेहोश हो जाते हैं जिसे उठाते हुए राम कहते हैं कि वो उनके बिना अयोध्या लौटकर तीनों माताओं को क्या जवाब देंगे। फिलहाल, यह भजन लोगों के दिलों को छू रहा है।