मनोरंजन

Published: Jan 18, 2022 02:38 PM IST

Sreeja to split with husband?चिरंजीवी की बेटी ने अपने नाम से हटाया पति का नाम, क्या कल्याण धेव से अलग होगी श्रीजा?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की सबसे छोटी बेटी और अभिनेता राम चरण (Ram Charan) की बहन श्रीजा (Sreeja) ने अपने अभिनेता-पति कल्याण धेव (Kalyaan Dhev) का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल हटा देने के बाद यह खबर तेज हो रही है कि उनकी शादीशुदा जीवन कुछ प्रॉब्लम है। आपको बता दें, श्रीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का नाम बदलकर श्रीजा कल्याण से श्रीजा कोनिडेला कर लिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रीजा अपने पति कल्याण धेव से अलग हो गई हैं। और तो और श्रीजा ने अपने पति कल्याण देव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बता दें, इस कपल की शादी मार्च 2016 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। 

श्रीजा ने बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास परिवार के फार्महाउस में कल्याण से धूमधाम में शादी की थी। शादी सेरेमनी में रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों के अलावा साउथ इंडस्ट्री के बड़े चेहरे शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। 

 

आपको याद दिला दें, नवंबर 2018 को कल्याण ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह और श्रीजा अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए फेसबुक पर श्रीजा का बेबी बंप दिखाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। बता दें, कल्याण से पहले श्रीजा की शादी सिरीश भारद्वाज से हुई थी। वह तब 19 साल की थी। हालांकि, श्रीजा ने अपने ससुरालवालों पर आरोप लगाया था कि ‘वह दहेज की मांग कर रहे थे।‘ श्रीजा ने उनके खिलाफ उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया था। साल 2011 में श्रीजा कानूनी तौर पर अपने पहले पति से उससे अलग हो गई थी। दोनों की एक बेटी भी है।