मनोरंजन

Published: Mar 21, 2020 08:11 PM IST

मनोरंजनकोरोना संक्रमित कनिका कपूर ने की पार्टियां अटेंड, भड़के अक्षय कुमार बोले - ये...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बॉलीवुड की सिंगर कनिका कपूर कोरोना संक्रमित पाई गई है। उन्होंने एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ को बेवकूफ बनाया और वहां से पुरे टेस्ट पास कर निकल गई। उसके बाद उन्होंने कई पार्टियां अटेंड की है। इस वजह अब कई लोगों की जान खतरे में है। कनिका द्वारा इस तरह की लापरवाही बरतने पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है।

उधर बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार भी भड़क गए है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों द्वारा कही भी जाने और लापरवाही बरते पर कड़ी निंदा की है।

अक्षय कुमार ने अपने वीडियो में कहा कि, घर पर हु उम्मीद करता रहा हूं आप लोग भी मुझे घर बैठकर देख रहे होंगे। अगर आप बाहर है तो बहुत-बहुत जरुरी काम से है। लेकिन अभी हम सबको खुद से सवाल पूछना बहुत जरुरी है कि क्या मेरा बाहर जान जरुरी है? क्या मेरा बाहर जाना सुरक्षित है? मेरे लिए आसपास के लोग है।

उन्होंने कहा, मुंबई एयरपोर्ट पर जो लोग सफर से लौटे हैं जिनका टेस्ट किया जा रहा है। जो कोरोना टेस्ट में लो वेस्ट केटेगरी में है उन्हें एक स्टैम्प (मुहर) लगाकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है या होटल भेजा जा रहा है। ये समझाकर भेजा जा रहा है कि तुम्हें सोशल डेस्टेंस बनाकर रहना है। अपने लिए और अपने आस-पास के लोगों के लिए। लेकिन हैरानी के बात यह है कि  होम क्वारंटाइन  का ठप्पा लगाने के बावजूद इनमें से कुछ लोग ना सिर्फ शहर के बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। शादियों, छुट्टियों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर और पार्टियों में जा रहे हैं। 

किस तरह की सोच है ये। क्या मानसिकता है। क्या समझ नहीं आ रहा है लोगों को। कोरोनावायरस छुट्टी पर नहीं है वो जोरशोर से काम कर रहा ओवरटाइम कर रहा है। किसी ने सोच समझ के ही कहा था, जान है तो जहान है, सोचे और समझे।